गाजीपुर: सफेद बालू माफियाओ के खिलाफ एसडीएम जमानियां की कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम जमानियां ने सोमवार को ताजपुर मांझा ग्राम में गणेश यादव और देवरिया ग्राम में शिव राजभर के यहां छापा मारकर बड़े तादात में सफेद बालू का भंडारण पकड़ा। एसडीएम जमानियां ने तत्काल बालू भंडारण को कुर्क करके पुलिस को कार्यवाही करने का आदेश दिया। एसडीएम जमानियां की कार्यवाही से पूरे क्षेत्र के बालू माफियाओ में हड़कंप मचा हुआ है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..