Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नवागत एसपी का अबू फखर खां के नेतृत्व में व्यापारियों ने किया स्वागत

नवागत एसपी का अबू फखर खां के नेतृत्व में व्यापारियों ने किया स्वागत

गाजीपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक डा. ईराज राजा का अभिनंदन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के सभी विंग सर्राफा व्यापार मंडल, नगर व्यापार मंडल, युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने शिष्टाचार मुलाकात किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक को यह आश्‍वस्‍त किया कि व्यापार मंडल पुलिस प्रशासन के साथ हर समय व्यापारी समुदाय के समस्याओं के निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक से सहयोग की अपेक्षा करेगा और व्यापार मंडल पुलिस अधीक्षक के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अबू फखर खां जिला महामंत्री श्री प्रकाश केशरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रिंस अग्रवाल, सर्राफा जिला महामंत्री सन्तोष कुमार वर्मा, नगर अध्यक्ष सुप्रोतिम बागची, नगर महामंत्री आकाशदीप, जिला युवा अध्यक्ष सुधीर केशरी, जिला युवा महामंत्री पप्पू गाज़ी, नगर मंत्री गोपाल चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, कृष्णा जी, गौरव राय आदि उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर की चेयरमैन डा. बीती सिंह ने की पावन छठ महापर्व पर सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना

गाजीपुर। मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर गाजीपुर के चेयरमैन डा. बीती सिंह ने छठ महापर्व के …