Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एमएलसी प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक ने ततारपुर में निर्माणाधीन तटबंध का किया निरीक्षण

एमएलसी प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक ने ततारपुर में निर्माणाधीन तटबंध का किया निरीक्षण

गाजीपुर। गोमती नदी पर सैदपुर के ततारपुर में 61 लाख से बना रहे हैं तटबंध का निरीक्षण करने एमएलसी प्रतिनिधि डॉक्टर प्रदीप पाठक पहुंचे। ज्ञात हो कि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने पिछली साल जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के लखनऊ आवास पर हुई बैठक में इस बात को रखा था जिस पर जल शक्ति मंत्री की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। गृह ब्लॉक के होने के कारण वहां के निवासियों द्वारा एमएलसी को इस समस्या से अवगत कराया गया था जिसमें यह बताया गया कि मानसून के समय यह क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित रहता है जिसको देखते हुए गोमती नदी के किनारे स्थित तेतारपुर ग्राम सभा में तटबंध का होना अति आवश्यक है इससे गोमती नदी किनारे हो रहे काटने पर रोक लगाई जा सकती है जिससे सैकड़ो बीघा खेत किसानों के नदी में बहने से रोका जा सके। इस अवसर पर सिंचाई खण्ड प्रथम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र चौधरी ,अवर अभियंता ,जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी, आदि उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …