गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घरिया के मौजा सिहोरा में लटके हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहोरा निवासी रामविलास यादव उम्र 50 वर्ष अपने खेत में धान की रोपाई के लिए बीज ले जा रहे थे इसी दौरान खेत के उपर से लटके हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस लटके हुए तार को ठीक करने के लिए बिजली विभाग को कई बार सूचना दी गयी लेकिन मरम्मत नहीं कराया गया जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..