Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक सहित 10 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, ईराज राजा होंगे जिले के नए कप्तान

गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक सहित 10 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, ईराज राजा होंगे जिले के नए कप्तान

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सहित 10 आईपीएस अधिकारियों का स्‍थानांतरण कर दिया है। राजेश सिंह पुलिस अधीक्षक एटा को पुलिस उपायुक्‍त पुलिस कमिश्‍नरेट कानपुर नगर, पुलिस उपायुक्‍त पुलिस कमिश्‍नरेट वाराणसी, श्‍याम नारायण सिंह पुलिस अधीक्षक एटा होंगे, गौरव बंसवाल पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा से पुलिस उपायुक्‍त पुलिस कमिश्‍नरेट वाराणसी, अभिषेक पुलिस अधीक्षक शामली से पुलिस अधीक्षक बिजनौर के पद पर भेजा गया है। नीरज कुमार जादौन पुलिस अधीक्षक बिजनौर से पुलिस अधीक्षक हरदोई के पद पर भेजा गया है। ईराज राजा को पुलिस अधीक्षक बिजनौर से पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के पद पर भेजा गया है। रामसेवक गौतम पुलिस उपायुक्‍त पुलिस कमिश्‍नरेट कानपुर नगर को पुलिस अधीक्षक शामली के पद पर भेजा गया है। श्रीकेशव चंद गोस्‍वामी पुलिस अधीक्षक हरदोई को पुलिस अधीक्षक अधिसूचना मुख्‍यालय लखनऊ के पद पर भेजा गया है। डा. ओमवीर‍ सिंह पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को पुलिस उपायुक्‍त पुलिस कमिश्‍नरेट लखनऊ के पद पर भेजा गया है। डा. दुर्गेश कुमार पुलिस उपायुक्‍त पुलिस कमिश्‍नरेट को पुलिस अधीक्षक जालौन के पद पर भेजा गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …