Breaking News
Home / अपराध / 25 हजार का इनामिया सुरेंद्र शर्मा गिरफ्तार

25 हजार का इनामिया सुरेंद्र शर्मा गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 23/2023 धारा 147/148/149/302/34 IPC में वांछित/ फरार अभियुक्त सुरन्द्र शर्मा पुत्र इन्द्राशन निवासी वार्ड नं0 17 युसुफपुर थाना मु0बाद जनपद गाजीपुर जो न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था जिसके बाद न्यायालय सीजेएम गाजीपुर के द्वारा अभियुक्त सुरेन्द्र शर्मा उपरोक्त के विरुद्ध वारण्ट व 82 सीआरपीसी की उदघोषणा की गयी व पुलिस अधीक्षक द्वारा फरार अभियुक्त सुरेन्द्र शर्मा उपरोक्त के ऊपर 25000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था को दिनांक 12/07/2024 को प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर वांछित फरार /इनामिया अभियुक्त सुरेन्द्र शर्मा पुत्र इन्द्राशन निवासी वार्ड नं0 17 युसुफपुर थाना मु0बाद जनपद गाजीपुर को युसुफपुर रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग ऐरिया के पास से दिनांक 12.07.2024 को समय करीब 10.15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्‍टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन

गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …