गाजीपुर। नंदगंज के वरिष्ठ पत्रकार शमीम अहमद के पोते उमर आबिद शमीम ने अपनी दादी की याद में घर के परिसर मे एक आम का पेड़ लगाया। 9 वर्षीय उमर आबिद शमीम सेंट जॉन्स स्कूल गाजीपुर में कक्षा 4 के छात्र हैं। उसके दादा ने उसे बताया कि परिसर में लगा जामुन का पेड़ तुम्हारी दादी ने अपने हाथों से लगाया है जो फल फूल रहा है और छाया दे रहा है। उसी से प्रभावित होकर उनकी याद में एक आम का पेड़ लगाया। उमर को पेड़ पौधों में बचपन से रुचि है। पेड़ लगा कर बहुत खुश है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..