Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चलाएगी सदस्यता अभियान

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चलाएगी सदस्यता अभियान

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, गाजीपुर के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक जिला व्यापार मंडल कार्यालय, स्टीमर घाट पर जिलाध्यक्ष विजय शंकर वर्मा की अध्यक्षता में दिनांक 3-7-24 को सायं 7 बजे संपन्न हुई। बैठक में संगठन के त्रिवार्षिक चुनाव के संदर्भ में वृहद चर्चा हुई। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार चुनाव की घोषणा होते ही जिला, नगर, तहसील व ब्लॉक स्तर की समस्त इकाईयों को भंग कर दिया गया है। नए चुनाव के निमित्त सदस्यता अभियान 5 जुलाई 2024 से प्रारंभ होकर एक माह के भीतर सभी नगर, तहसील व ब्लॉक स्तर के चुनाव को संपन्न कराना है, क्योंकि अगस्त में प्रदेश स्तर का चुनाव होना है। इसलिए सभी नगर, तहसील, ब्लॉक स्तर के व्यापारीगण सदस्य बनकर चुनाव में भाग लें व व्यापारी हित में मतदान करें। बैठक में चेयरमैन अजय आनन्द, नवीन जायसवाल, मनोज वर्मा, नन्दन शर्मा, सोनू राईनी, रंजन सिंह, गोपाल चौधरी, सुनील वर्मा, पवन वर्मा, अविनाश त्रिपाठी, संदीप वर्मा ईश्वर जायसवाल, वेदप्रकाश आर्य आदि पदाधिकारी गण उपस्थित हुए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर की चेयरमैन डा. बीती सिंह ने की पावन छठ महापर्व पर सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना

गाजीपुर। मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर गाजीपुर के चेयरमैन डा. बीती सिंह ने छठ महापर्व के …