Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: बिरनो-डाड़ी टोल प्‍लाजा पर दबंग यात्रियो और टोल कर्मचारियो के बीच हुई मारपीट, अज्ञात 15 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर: बिरनो-डाड़ी टोल प्‍लाजा पर दबंग यात्रियो और टोल कर्मचारियो के बीच हुई मारपीट, अज्ञात 15 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर । वाराणसी गोरखपुर फोरलेन हाईवे डाड़ी टोल प्लाजा पर यात्री व टोल कर्मी के बीच जमकर हुई मारपीट, टोल कर्मी के तहरीर पर अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात भोर में मऊ के तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन सवार युवक टोल प्लाजा कर्मी को बोले की हम क्राइम ब्रांच है बैरीकेडिंग हटा लो ।तो कर्मचारियों ने बोला कि आप 9 नंबर लेने पर जाकर एंट्री कर दीजिए। टोल प्लाजा कर्मी के द्वारा युवकों से आई कार्ड दिखाने को बोला गया तो नहीं दिखाया और उनके और उनके फास्ट टैग में बैलेंस नहीं था ।जिस पर कर्मचारी के द्वारा गाड़ी को पीछे ले जाने को कहा गया तो तब युवक टोल कर्मियों से गाली गलौज करते हुए अपने और साथियों को मौके पर बुलाकर मारपीट करना शुरू कर दिए। अज्ञात युवकों द्वारा टोल कर्मियों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। अज्ञात युवक अपनी स्कॉर्पियो में बैठकर गाड़ी बैक करके तेज रफ्तार से टोल कर्मी रविंद्र यादव को पंकज कुमार को रौदते हुए उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दिए घटना में घायल दो कर्मचारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनु लाया गया जहां पर गंभीर स्थिति होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया टोल कर्मी शैलेंद्र कुशवाहा के तहरीर पर अज्ञात 15 लोगों के खिलाफ बिरनो थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है वहीं इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली हुई है। 15 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …