Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / धूमधाम से मनाया गया राज्यपाल कलराज मिश्र व मनोज सिन्हा का जन्मदिन

धूमधाम से मनाया गया राज्यपाल कलराज मिश्र व मनोज सिन्हा का जन्मदिन

गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा तथा राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा के आज जन्मदिन अवसर पर भाजपा नेता मुरली कुशवाहा के छावनी लाइन (प्रसादपुर) स्थित आवास पर जिला मंत्री सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा तथा मंडल अध्यक्ष गोपाल राय के द्वारा केक काटकर व इन दोनो विभूतियों के सम्मान मे नारा लगाकर मनाया गया। तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इनके दीर्घायु, स्वस्थ जीवन की शुभकामना व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री सुरेश बिन्द ने कहा कि मा मनोज सिन्हा तथा मा कलराज मिश्र के उत्कृष्ट कार्यों से जिले को पूरे देश में एक नयी उर्जा व पहचान मिली है। जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि मनोज सिन्हा तथा कलराज मिश्र जैसी अप्रतिम विभूतियों की जन्मभूमि  गाजीपुर आज इनके कृतित्व व व्यक्तित्व से पूरे देश मे गौरवान्वित सम्मानित हो रही है। इस अवसर पर गोला ग्राम प्रधान तथा मंडल उपाध्यक्ष संजय कुमार राम, मुरली कुशवाहा,विनोद राय ,पंकज विश्वकर्मा, रंजीत कुमार राम,मनोज कुशवाहा,बब्बन यादव सहित आदि लोग उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर की चेयरमैन डा. बीती सिंह ने की पावन छठ महापर्व पर सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना

गाजीपुर। मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर गाजीपुर के चेयरमैन डा. बीती सिंह ने छठ महापर्व के …