Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शाहफैज स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

शाहफैज स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाजीपुर। शाह फैज़ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में निदेशक ने सभी को शुभ कामनाएं दीं और योग व प्राणायाम के महत्व को बताया। सर्व प्रथम सूक्ष्म व्यायाम कराया गया उसके पश्चात् खड़े होकर, बैठ करऔर लेट कर करने वाले व्यायाम कराये गए। इसके साथ ही प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया। यह अभ्यास विद्यालय की उप प्राचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीति उपाध्याय तथा शारीरिक शिक्षा के वरिष्ठ अध्यापक दिनेश राय के निर्देशन में कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर विद्यालय के सभी पुरुष अध्यापक जिले के नेहरू स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास में सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप-प्रधानाचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीति उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्य अध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, शिक्षक गण व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर की चेयरमैन डा. बीती सिंह ने की पावन छठ महापर्व पर सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना

गाजीपुर। मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर गाजीपुर के चेयरमैन डा. बीती सिंह ने छठ महापर्व के …