Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर, मऊ, बलिया, चंदौली और बिहार के लिए वरदान साबित हो रहा है महर्षि विश्‍वामित्र मेडिकल कालेज गाजीपुर

गाजीपुर, मऊ, बलिया, चंदौली और बिहार के लिए वरदान साबित हो रहा है महर्षि विश्‍वामित्र मेडिकल कालेज गाजीपुर

गाजीपुर। भीषण गर्मी और हिट वेव में गाजीपुर जनपद सहित मऊ, बलिया चंदौली और बिहार के लिए वरदान साबित हो रहा है। महर्षि विश्‍वामित्र स्‍वशासी मेडिकल कालेज गाजीपुर। इस संदर्भ में मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. आनंद मिश्रा ने बताया कि हिट वेव के साथ-साथ अन्‍य रोग हार्ट-अटैक, डायबिटीज, बीपी, ऑपरेशन के मरीजो की संख्‍या बढी है। वर्तमान समय में 75 से 80 हजार मरीज प्रतिमाह मेडिकल कालेज में इलाज कराने आते है और स्‍वस्‍थ होकर जाते है। बहुत कम मरीजो को ही यहां से बाहर के लिए रेफर किया जाता है। उन्‍होने बताया कि दो दिन पहले इमरजेंसी में अचानक मरीजो की संख्‍या बढने लगी और धीरे-धीरे एक-दो घंटे में भारी संख्‍या में मरीज मेडिकल कालेज इलाज के लिए पहुंच गये, जिसपर मैं स्‍वंय मेडिकल कालेज में जाकर तत्‍काल बेडो की व्‍यवस्‍था करायी और एक घंटे में 35 बेडो का व्‍यवस्‍था कराकर एक नया वार्ड बना दिया गया जिसमें तत्‍काल कूलर आदि की भी व्‍यवस्‍था करा दी गयी और करीब रात में दो बजे तक रहकर सारी व्‍यवस्‍थाओ को सुचारू रूप से कराया। उन्‍होने बताया कि मेडिकल कालेज में बेडो की संख्‍या बढायी जायेगी, एक नई इमरजेंसी बनायी जा रही है जिससे मरीजो को सहूलियत मिलेगी। महिला अस्‍पताल के नये बिल्डिंग को टेकओवर कर लिया गया है, धीरे-धीरे पुराना अस्‍पताल को नये अस्‍पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। पैरामेडिकल कालेज के 60 बच्‍चो का पढाई शुरू हो रही है आने वाले समय में नर्सिंग कालेज के बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर की चेयरमैन डा. बीती सिंह ने की पावन छठ महापर्व पर सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना

गाजीपुर। मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर गाजीपुर के चेयरमैन डा. बीती सिंह ने छठ महापर्व के …