Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जनता के भरोसे ने बनाया सपा को यूपी की सबसे बड़ी और देश की तीसरी बड़ी पार्टी- विधायक मन्नू अंसारी

जनता के भरोसे ने बनाया सपा को यूपी की सबसे बड़ी और देश की तीसरी बड़ी पार्टी- विधायक मन्नू अंसारी

गाजीपुर। मुहम्‍मदाबाद के विधायक शोएब उर्फ मन्‍नू अंसारी ने यूपी की सबसे बड़ी और देश की तीसरी बड़ी पार्टी सपा के बनने पर राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को बधाई दी है। विधायक मन्‍नू अंसारी ने कहा कि राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के कुशल रणनीति और जनहित के मुद्दे को चुनाव प्रचार में पुरजोर तरीके से उठाकर उन्‍होने मतदाताओं को यह पूरा भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी ही असली गरीबों, बेसहारों, और अल्‍पसंख्‍यकों की पार्टी है। उन्‍होने चुनाव प्रचार के दौरान अग्निवीर, भ्रष्‍टाचार, महंगाई, किसानों की आय दोगुनी न होने पर, एमएसपी, बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और भ्रष्‍टाचार, संविधान की रक्षा जैसे मुद्दों को उठाकर उन्‍होने पूरे यूपी में चुनाव की फिजा बदल दी। उन्‍होने बताया कि पीडीए को ध्‍यान में रखकर सपा ने जो टिकट का बंटवारा किया जिसके चलते पार्टी को भारी सफलता मिली। मीडिया का एक्जिट पोल जो सपा को केवल दस सीट दिखाता था आज समाजवादी पार्टी देश की तीसरी बड़ी पार्टी बन गयी है जिसका पूरा श्रेय अखिलेश यादव को है। विधायक मन्‍नू अंसारी ने बलिया सांसद सनातन पांडेय और गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …