गाजीपुर। सांसद अफजाल अंसारी की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। समता भवन पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। सपा के जिला उपाध्यक्ष आमीर अली, मीडिया प्रभारी अरुण श्रीवास्तव, विधानसभा सदर अध्यक्ष तहसीन अहमद, दिनेश यादव, डा. समीर सिंह, और मुन्नन यादव ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। आमीर अली ने कहा कि अफजाल अंसारी की यह ऐतिहासिक जीत है। यह जीत गाजीपुर के नौजवानों, किसानों, बेरोजगारों की जीत है। सांसद अफजाल अंसारी की जीत पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव, विधायक जैकिशन साहू, विधायक मन्नू अंसारी, पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व एमएलसी विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव, सुदर्शन यादव, बच्चा यादव, आदि लोगों ने बधाई दी है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..