Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गायत्री परिवार के तत्वावधान में 23 मई बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान

गायत्री परिवार के तत्वावधान में 23 मई बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान

गाजीपुर।अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन व दिशा निर्देशन में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा के दिन दिनांक 23 मई को गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान का कार्यक्रम पूरे भारत में एक साथ एक ही समय पर हो रहा है। गायत्री परिवार की शाखा गाजीपुर के प्रमुख, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेन्द्र सिंह जी ने बताया कि विगत पांच वर्षों से ये कार्यक्रम शान्तिकुंज के तत्वावधान में संचालित हो रहा है। जिसमें एक साथ एक ही दिन भारत के लाखों घरों में और साथ ही विदेशों में भी गायत्री परिवार की शाखाओं द्वारा यज्ञ का आयोजन होता है। राष्ट्र को समर्थ, शक्तिशाली व वायुमंडल के परिशोधन और प्राणी पर्जन्य के कल्याण के निमित्त आयोजित होने वाले इस महाप्रयोग, महाअभियान में सभी अधिक से अधिक भागीदारी करें। युवा प्रकोष्ठ प्रतिनिधि व यज्ञ अभियान के प्रभारी ओमनारायण राय ने जानकारी दी कि इस बार पूरे गाजीपुर जनपद में 2000 से अधिक घरों में यज्ञ का कार्यक्रम होगा। जिन परिजनों का बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश नही होगा वे लोग रविवार 26 मई को भी ये कार्यक्रम कर सकते हैं और अधिक से अधिक घरों में करवा सकते हैं। जिला समन्वयक श्री लौहर सिंह जी ने गाज़ीपुर जनपद की सभी शाखाओं के प्रतिनिधियों को इस महाअभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक गायत्री माता के रूप में सद्बुद्धि और यज्ञ के रूप में सत्कर्म का संदेश पहुँचायें, अधिक से अधिक घरों में यज्ञ का कार्यक्रम करवाएं। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार जाति-पाति, छुआ-छूत ऊँच-नीच की भावना से रहित एक समता मूलक समाज की स्थापना के लिए संकल्पबद्ध है। हमारा लक्ष्य सर्वे भवन्तु सुखिन:, आत्म निर्माण से राष्ट्र निर्माण है और हमारा नारा हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा सदा से रहा है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एसपी ने किया चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थाना करण्डा में तैनात मुख्य आरक्षी आशुतोष पाण्डेय PNO …