Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एमएलसी चंचल सिंह ने स्व. बाल्मिकी सिंह को दी श्रद्धांजलि

एमएलसी चंचल सिंह ने स्व. बाल्मिकी सिंह को दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने बिरनो थाना क्षेत्र के खड़गपुर बिठौरा मे जन्मे स्व.बाल्मिकी सिंह जी के शोक सभा में शामिल होकर  पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी संवेदना प्रकट की। 1955 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़कर 1957 में भारतीय जन संघ से लगायत ,1961 से 2014 तक साइकिल से पांचजन्य पत्रिका का जिले के कोने कोने तक वितरण कर राष्ट्रीयता का संदेश देने वाले नेता के निधन पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल जी ने उनके पुत्र लल्लन सिंह जी से मिल के शोक संवेदना व्यक्त की और ढाढस बढ़ाया, उन्होंने कहा की वो भाजपा के सच्चे सिपाही थे और संघ परिवार का सदस्य होने के नाते मै इस दुख की घड़ी में मै आप के साथ खड़ा हुँ, तत्पश्चात एमएलसी विशाल सिंह चंचल जी विरनों ब्लॉक के तारनपुर ग्राम सभा के प्रधान अभिमन्यु सिंह ‘मन्नू’ जी के पिता  की मृत्यु की सूचना पर उनके घर पूछार करने पहुँचे और अपनी शोक संवेदना प्रकट की,  शोक सभा में  ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ,जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, भोला बिंद तथा प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक,  हिमांशु सिंह ,प्रधान मधुबन अंशु सिंह,प्रधान अविसहन झप्पू सिंह ,प्रधान पंचम सिंह,प्रधान ज्ञानेंद्र गुप्ता,प्रधान पहेतिया,  प्रधान लहूरापुर सहित अन्य प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, युवा नेताओं कार्यकर्ताओं ने इस निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एसपी ने किया चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थाना करण्डा में तैनात मुख्य आरक्षी आशुतोष पाण्डेय PNO …