Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सपा कार्यकर्ताओ ने अफजाल अंसारी का किया स्‍वागत, बोलें सांसद- झूठ और अन्याय की पर्याय है भाजपा सरकार

सपा कार्यकर्ताओ ने अफजाल अंसारी का किया स्‍वागत, बोलें सांसद- झूठ और अन्याय की पर्याय है भाजपा सरकार

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में  पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में 75 गाजीपुर लोकसभा के प्रत्याशी मा. अफजाल अंसारी का स्वागत किया गया और चुनाव की तैयारी के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।इसके उपरांत सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव सहित उनके तमाम साथियों ने अपने गीत के माध्यम से उनका स्वागत किया।अपने स्वागत से अभिभूत कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अफजाल अंसारी ने कहा कि भाजपा ने पूरे मुल्क को झूठ  और धर्म  के चादर से ढक दिया है। हमें उनके झूठ के तिलिस्म को तोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि  मुल्क आज भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों और साम्प्रदायिक सोच के चलते खतरे में है। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते देशवासी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार  विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से काम कर रही है। भाजपा सरकार का यह तानाशाही रवैया लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि सत्ता स्थायी नहीं होती लेकिन भाजपा  को यह गलतफहमी  हो गयी है कि वह हमेशा सत्ता में बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के सवाल हल न कर केवल विरोधी दलों के नेताओं को परेशान करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि  पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में अंधी हो चुकी भाजपा सरकार जनता के मुंह के निवाले और हाथ से काम छिन रही हैं ।भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न उत्तर प्रदेश में हो रहा है। पुलिस हिरासत में मौतें सबसे ज्यादा भाजपा सरकार में हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से किसान, नौजवान, व्यापारी, महिला सभी परेशान हैं। मंहगाई, बेरोजगारी बेलगाम है। स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त करने और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को जीवित रखने की आवश्यकता है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी कोई भी कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार है। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने  भाजपा सरकार की नापाक साजिशों और फितरतों से सावधान रहने की हिदायत देते हुए  कहा कि  आज रोजगार न मिलने और लगातार मंहगी होती शिक्षा से  छात्र और नौजवान अथाह पीड़ा में हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों को नौकरी देना ही नहीं चाहती।  आये दिन प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के चलते बेरोजगार नौजवान हताश हैं। वह अपनी डिग्रियां जला रहे हैं और आत्महत्या कर रहे है।  नौजवान अपनी बढ़ती उम्र और रोजगार न मिलने की दशा में बहुत चिंतित हैं।  लेकिन भाजपा सरकार इन नौजवानों और किसानों की समस्या न हल कर वह पूंजीपतियों की खिदमत में व्यस्त है ।किसानों को एम एस पी की मांग पूरी करने और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन  बहाल करने की मांग के सवाल पर अर्थव्यवस्था चौपट होने की दुहाई देने वाले इस सरकार ने   14 लाख करोड़ रुपए  का कर्ज पूंजीपतियों के माफ करने के साथ-साथ 10 लाख करोड़  रुपए  पूंजीपतियों को लोन देने से इनकी अर्थव्यवस्था चौपट नहीं हुई।  उन्होंने कहा कि जिस  देश का किसान और नौजवान दुखी और निराश होगा‌ वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने सभी‌ किसानों और नौजवानो से भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया और कहा कि देश हित में भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है।इस बैठक में मुख्य रूप से  भाकपा माले के वरिष्ठ नेता ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा,पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,त्रिवेणी राम, खेदन यादव, पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, डाॅ नन्हकू यादव,फेंकू यादव रविन्द्र प्रताप यादव, आमिर अली ,अरुण कुमार श्रीवास्तव, मन्नू सिंह, सुभाष यादव,बलिराम पटेल,तौकीर खां,डॉ समीर सिंह, राजकुमार पांडे,सिंकदर कन्नौजिया,अशोक कुमार बिंद ,रईस अंसारी,विभा पाल, आजाद राय, राजेश गोंड,विजय शंकर चौरसिया,तहसीन अहमद, राजेन्द्र यादव, कमलेश यादव,दिनेश यादव, अनिल यादव,गोवर्धन यादव, अवधेश यादव उर्फ राजू, अमित ठाकुर, राजेश यादव उर्फ अक्षय यादव, कंचन रावत,सीता यादव, बिन्दू बाला बिन्द,राजेश कुमार यादव, जयराम यादव, हरेन्द्र विश्वकर्मा,जमुना यादव,राजेन्द्र यादव, अभिनव सिंह, रामबचन यादव, रामविजय यादव, रीना यादव, अजय यादव, शिवशंकर यादव ,सुग्गु यादव, रामाशीष यादव, आदि उपस्थित थे।इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

तीसरे चरण का चुनाव कराने के लिए पुलिस बल को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाजीपुर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत तृतीय …