गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी के निर्देश पर दिनांक 26जनवरी से शुरु पीडीए पखवाड़े के तहत जंगीपुर विधान सभा के वैदापुर ग्राम में जनपंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस जनपंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा से सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी है और सामाजिक न्याय सदैव से समाजवादी आंदोलन का मूल मंत्र भी रहा है। सभी समाजवादी आंदोलन के नेताओ का निर्विवाद और आमसहमति से यह मानना रहा है कि जो समाज आर्थिक और सामाजिक रुप से पिछड़ा है उसे विशेष अवसर प्रदान कर समाज और विकास की मुख्य धारा में लाया जाए लेकिन भाजपा सरकार पिछड़ों -दलितों को आरक्षण के नाम मिले इस विशेष अवसर को समाप्त करने की साजिश रच रही है। उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित की जा रही पीडीए जनपंचायत के मकसद को बताते हुए कहा कि पीडीए एक ऐसा जनआंदोलन है जिसका मकसद समाज के पिछड़े,दलित,शोषित और वंचितों को उनके हक अधिकार के प्रति जागरूक करना और भाजपा सरकार की दलित और पिछड़ा विरीधी नीतियों से आगाह करना है। जंगीपुर विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा कि आज की वर्तमान भाजपा हुकूमत को इस देश के गरीबों,शोषितों और वंचितों से कुछ भी लेना देना नही है उसे केवल कुछ पूंजीपति घरानों की फिक्रमंद है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जातीय जनगणना का होना बहुत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक और आर्थिक विषमता को मिटाने के लिए संविधान में जो आरक्षण की व्यवस्था की गयी उसे समाप्त करना चाहती है।इस सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान, महिलाऐं,व्यापारी,अधिवक्ता,शिक्षक सभी भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शोषित, पीड़ित, वंचित समाज को समाज को सम्मान और राजनीतिक भागीदारी देने के लिए संकल्पित है।इस जनपंचायत में मुख्य रूप से राजेन्द्र यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, दारा यादव, उपेन्द्र यादव, मथुरा यादव आदि उपस्थित थे।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्यपाल ने दिया गोल्ड मेडल
गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..