गाज़ीपुर। जखनिया- पुरे देश में आज बहुत ही हर्षउल्लाष के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। स्कूलों और कालेजों के साथ मदरसो में भी पुरे जोश-ओ-खरोश के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। गाज़ीपुर जखनिया स्थित मदरसा मोहम्मद अली दिनी व असरी दारुल उलूम जखनिया में भी कड़ाके की ठण्ड होने के बावजूद बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे।पहले जखनिया के पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ने मैनेजर आमिर अली के साथ मिलकर झण्डा रोहण किया। इसके बाद मदरसे के बच्चों ने राष्ट्रगान और झण्डा रोहण गीत गाकर पुरे वातावरण को देश भक्ति के रंगों में रंग दिया।इसके बाद मदरसे के अध्यापकों ने बच्चों के साथ मिलकर प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी से वापस मदरसा के प्रांगण में लौटकर रंगारंग कार्यक्रम हुआ। इस पुरे कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,मैनेजर आमिर अली, जखनिया विधानसभा अध्यक्ष राजू यादव,प्रिंसिपल अब्बास अंसारी,फ़ैयाज़ खान मिस्बाही अनवारुल क़ादरी, फ़िरोज़ अंसारी, इहतेशाम खान क़य्यूम, आमिद आमिर अली और भी कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण
गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..