Breaking News
Home / अपराध / खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर की टीम ने बेकरी में मारा छापा, 160 पैकेट बरामद

खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर की टीम ने बेकरी में मारा छापा, 160 पैकेट बरामद

गाजीपुर। जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देश के क्रम में शिकायत के निस्तारण के सम्बन्ध में आज दिनांक 24.01.2024 को आर0पी0 सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा स्थान-तकिया शाहबान, गाजीपुर पोस्ट-मारकीनगंज थाना-कोतवाली गाजीपुर जनपद-गाजीपुर स्थित सरिता देवी पत्नी भाईलाल के बेकरी निर्माण इकाई से मार्निंग स्पेशल फाइन का नमूना संग्रहित कर 160 पैकेट दो बोरों में जब्त किया गया एवं सिंचाई विभाग गाजीपुर स्थित अनिल राय के प्रतिष्ठान मेसर्स-मधुबन चाइनीज फास्ट फूड से पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। उपरोक्त नमूनें  एस0पी0 यादव एवं विरेन्द्र यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर द्वारा संग्रहित किया गया एवं जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 लखनऊ को प्रेषित किया गया। मौके पर विक्रेता को खाद्य पदार्थ के रख रखाव, साफ सफाई के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण अवधेश कुमार, समला प्रसाद यादव, गुलाबचन्द गुप्त,  राजीव कुमार सिंह एवं विरेन्द्र यादव शामिल रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …