गाजीपुर। जखनिया साबिर अली बालिका डिग्री कॉलेज के सभागार में b.ed पास आउट हो चुकी बालिकाओं को टैबलेट स्मार्टफोन का वितरण किया गया जिसके मुख्य अतिथि चंद्रदेव सिंह के हाथों स्मार्टफोन वितरण किया गया। वही बताते चलें कि आज साबिर अली बालिका विद्यालय के सभागार में 129 बालिकाओं को स्मार्टफोन दिया गया स्मार्टफोन एवं टैबलेट प्रकार बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे वहीं कुछ छात्राओं से बात करने पर उन्होंने बताया कि स्मार्टफोन हम लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है हम लोगों की शिक्षा में इसका बड़ा ही योगदान रहता है क्योंकि कोई भी जानकारी जो हम लोगों को चाहिए वह इसके माध्यम से मिल जाती है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवधेश यादव राजू विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी जखनिया,भाजपा मण्डल अध्यक्ष जखनिया धर्मवीर भारद्वाज,प्राचार्य अनुज सिंह, अनवर अली, अमरनाथ यादव, अशोक भारद्वाज ,इमरान अंसारी,नीरजा मिश्रा सहित स्मार्टफोन पाने वाली छात्राओं में विद्यालय परिवार के समस्त अध्यापक अध्यापिका एवं अतिथि गण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन इमरान अंसारी ने किया आये हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्यों की सूची
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..