Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: इरिगेशन डिपार्मेंट का चुनाव संपन्‍न, दोबारा अध्‍यक्ष बनें सुरेंद्र यादव व महामंत्री संतोष तिवारी

गाजीपुर: इरिगेशन डिपार्मेंट का चुनाव संपन्‍न, दोबारा अध्‍यक्ष बनें सुरेंद्र यादव व महामंत्री संतोष तिवारी

गाज़ीपुर।  मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्मेंट का वार्षिक अधिवेशन चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष समेत सभी पदों पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों को प्रांतीय महामंत्री गोवर्धन सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार के दिन नलकूप खंड कार्यालय सिंचाई विभाग में निर्वाचन कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें जिला अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार यादव, मंत्री संतोष कुमार तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परवेज अहमद, उपाध्यक्ष सदानंद शर्मा, संगठन मंत्री महेंद्र यादव व कोषाध्यक्ष इरशाद अहमद  निर्विरोध रुप से निर्वाचित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृतार्थ सिंह व संचालन संतोष तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष रमेंद्र कुमार सहित सदस्य मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहफैज स्‍कूल गाजीपुर में बाल दिवस पर उमंग और उल्लास की धूम, खेल महोत्सव का भव्य समापन

गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाजीपुर में बाल दिवस के अवसर पर तीन दिनों से …