Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जनता की बुनियादी सवालो से ध्यान हटाने के लिए भाजपा कर रही है पाखंड- स्वामी प्रसाद मौर्या

जनता की बुनियादी सवालो से ध्यान हटाने के लिए भाजपा कर रही है पाखंड- स्वामी प्रसाद मौर्या

गाजीपुर। कर्पूरी ठाकुर सेना के तत्वावधान में  जननायक कर्पूरी ठाकुर के शताब्दी वर्ष जयन्ती  समारोह लंका मैदान में आयोजित हुई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने कर्पूरी ठाकुर जी को एक महान नेता बताते हुए कहा कि उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। हम उनके  बतायें रास्ते पर चलकर ही इस मुल्क को भाजपा की तानाशाही हुकूमत से छुटकारा दिला सकते हैं। उन्होंने अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को  जनता के बुनियादी सवालों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा का  पाखंड बताया ।उन्होंने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र पर गहरा संकट है।भाजपा सरकार जनता के मौलिक अधिकारों पर  कुठारघात कर रही है।वह विरोधियों की आवाज दबाने के लिए सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा सरकार को पूंजीपतियों की हितैषी बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को केवल  बड़े पूंजीपतियों की चिंता है उन्हें छोटे कारोबारियों और गरीबों की कोई चिंता नही है।इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पुर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा,विधायक डॉ विरेन्द्र यादव, विधायक जै किशन साहू, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, सुदर्शन यादव, रामधारी यादव आदि शामिल थे।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन एकलव्य सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

ढाई लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के आदेशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे …