गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा मे पार्टी के बलिया जनपद के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि राजमंगल जी पार्टी के बड़े नेता थे। वह बलिया जिलापंचायत के चेयरमैन भी रहे। उसने निधन से पार्टी ने अपना एक मजबूत सिपाही को दिया है। इस शोकसभा मे मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, आमिर अली, रविन्द्र प्रताप यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, सदानंद यादव, दिनेश यादव आदि उपस्थित थे।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन
गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..