गाजीपुर। दिलदारनगर क्षेत्र के उसिया मिनी स्टेडियम मे कमसारोबार फुटबॉल जिला स्तरीय प्रतियोगिता का पहला लीग मैच मिर्चा बनाम महेंन के बीच खेला गया। महेंन ने मिर्चा टीम को चार-दो से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान बना लिया। मुख्य अतिथि प्रदेश फुटबॉल संघ अपर सचिव मोहम्मद शाहिद ने फिता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कर ग्राउंड में खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए हौसला अफजाई की उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ फुटबॉल मैच खेलने के लिए प्रेरित किया। वशिष्ठ अतिथि सेवराई एसडीएम संजय यादव, पूर्व आईपीएस वजीर अंसारी, जिला पंचायत प्रतिनिधि बाबर खान, अशोक कुमार अंशु, बहुवरा प्रधान इरफान खान, मिर्चा भोलू प्रधान, चित्रकोनी समसुलहोदा प्रधान, देवईथा गयासुद्दीन प्रधान,जबुरना सरफराज प्रधान के अलावा अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन
गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..