Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: वैदिक महोत्‍सव में मंत्रोच्‍चार के बीच शुरू हुआ यज्ञ, बोले आचार्य- यज्ञ से होता है शांति और विकास

गाजीपुर: वैदिक महोत्‍सव में मंत्रोच्‍चार के बीच शुरू हुआ यज्ञ, बोले आचार्य- यज्ञ से होता है शांति और विकास

गाजीपुर। विशाल विशाल वैदिक महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ  आज प्रातः लंका के मैदान में आचार्य सतपाल जी मथुरा के मंत्रोच्चार द्वारा यज्ञ  का आयोजन किया गया  आचार्य जी ने यज्ञ के महत्व के बारे में बताया यज्ञ करने से घर में रोग बब्याधि आदि सब दूर हो जाते हैं और हमेशा यज्ञ में अच्छी सामग्री का इस्तेमाल करना चाहिए गाय का शुद्ध देशी घी, अन्य सामग्री उसमे ज्यादा से ज्यादा मेवा और अच्छी वस्तुओं का जब हम यज्ञ में डालते हैं उसे आसपास के वातावरण शुद्ध होते हैं और घर में लोग निरोगी और स्वस्थ रहते हैं।आज यज्ञ पर यजमान सन्तोष कुमार वर्मा,शोभा वर्मा,आरती वर्मा और आर्य समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दूसरे चरण विशाल वैदिक महोत्सव में धर्म रक्षा सम्मेलन में धर्म पर चर्चा करते हुए आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के संचालक पंकज आर्य जी ने कहा कि जो वेद पर आधारित है वही धर्म मात्र है,जो इससे अलग है वह मत मजहब संप्रदाय पंथ है। मथुरा वैदिक साधना आश्रम के संचालक आचार्य सत्यपाल आर्य ने जी ने कहा कि जो धर्म से, सत्य से,आचार से, आत्मा से हो वही धर्म है,हमे धर्म का पता ही नही तो हम कहा से धर्म के मार्ग पर चल सकते है|धर्म सबको समानता की शिक्षा दे सकता है। पण्डित नेमप्रकाश आर्य जी ने भजन के माध्यम से सबको धर्म की शिक्षा दी,सभा के अध्यक्ष संस्कृत के विद्वान युधिष्ठिर तिवारी जी ने किया,संचालन आदित्य प्रकाश ने किया,इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान दिलीप आर्य, मंत्री धर्मेंद्र जी, संतोष आर्य, रविश, मनोज,सुनील, नीतू जी, इंदु सिंह, चंद्रपाल सिंह जी,डा गोविंद जी, मनोज जायसवाल चंद्रमणि जी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 गाजीपुर के एक मुश्‍त समाधान योजना की बढाई गयी अवधि

गाजीपुर! उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 के माध्यम से संचालित योजनान्तर्गत वितरित …