गाजीपुर! जिला खेल कार्यालय, गाजीपुर एवं कबड्डी ऐसोसिऐशन के तत्वावधान में जूनियर बालकों की कबड्डी का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 04-12-2023 को प्रातः 10ः00 बजे से नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में किया जाना सुनिश्चित हुआ हैं। इच्छुक बालक अपनी प्रविष्टि दिनांक 04-12-2023 को प्रातः- 09ः30 बजे तक कार्यालय में दे सकते हैं। साथ ही पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा। प्रवेश निःशुल्क होगा। जूनियर बालक आयु 31 दिसम्बर 2023 को 20 वर्श या उससे कम अर्थात जन्मतिथि दिनांक 01-01-2004 के बाद की हो।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण
गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..