गाजीपुर। उप्र राष्ट्रीय विद्युत उत्पादन निगम द्वारा आयोजित परीक्षा में देवकली ब्लाक के सरवरनगर ग्राम पंचायत के कटघरा निवासी रणवीर सिंह ने परीक्षा उर्तीण कर सहायक अभियन्ता पद पर चयनित होकर कटघरा खादीमान का नाम पूरे जनपद मे रोशन किया हॆ।जो सेवानिवृत जल निगम पम्प आपरेटर दिनेश सिंह के पुत्र हॆ। हनुमान सिंह इण्टर कालेज देवकली से हाई स्कूल ,इण्टरमीडीयेट करने बाद रणवीर सिंह ने बरेली से बीटेक करने के बाद तॆयारी के लिए दिल्ली चले गये।जहां से सफलता हासिल किया। सफलता मिलने पर पिता दिनेश सिंह,माता प्रभावती सिंह को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ हॆ। ग्राम प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जनार्दन सिंह,ज्ञानेन्द्र सिंह,धनंजय सिंह ,महेश सिंह ने सफलता मिलने पर बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना किया हॆ।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण
गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..