गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के तत्वाधान में परंपरागत रामलीला मंचन के कार्यक्रम के क्रम में कल दिनांक 24 अक्टूबर (दिन – मंगलवार) को राम रावण युद्ध के उपरांत रावण वध मंचन के बाद सांयकाल 8 बजे ऐतिहासिक रावण दहन का कार्यक्रम जिलाधिकारी गाजीपुर, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर एवम गाजीपुर की गणमान्य जनता के समक्ष किया जाएगा। जिसमें विशेष रूप से दुर्गा प्रतिमाओं का भसान से पूर्व लंका मैदान में आगमन और प्रभु श्रीराम द्वारा आरती की परंपरागत पूजन कार्यक्रम सांयकाल 7 बजे तक ही होगा। उसके बाद लीला प्रारंभ हो जाएगी, ऐसी स्थिति में किसी भी दुर्गा प्रतिमाओं को लंका मैदान में आने की अनुमति नहीं होगी, अतः सार्वजनिक दुर्गा पांडाल कमेटियों से अनुरोध है कि दशहरा मेला की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कमेटी के साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। सांयकाल 7 बजे तक ही गेट नंबर 4 से ही दुर्गा प्रतिमाओं का प्रवेश होगा और पारंपरिक रूप से पूजन व आरती के बाद परिक्रमा कर उसी गेट से वापसी हो जाएगी। सांयकाल 7 बजे के बाद राम रावण युद्ध लीला शुरू होगी और ठीक 8 बजे रावण के विशाल पुतले का दहन किया जाएगा। इस अवसर पर आप सभी जनपद वासियों से दशहरा मेले में सपरिवार आने का कष्ट करें और असत्य पर सत्य की जीत के इस पर्व के आप भी साक्षी बनें। प्रभु श्रीराम और माता जानकी आपको सपरिवार सुखी और स्वस्थ रखें।
Home / ग़ाज़ीपुर / 24 अक्टूबर को रात 8 बजे होगा रावण दहन, सांय 7 बजे तक ही मां दुर्गा प्रतिमाओं का होगा लंका मैदान में प्रवेश- बच्चा तिवारी
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..