गाजीपुर। सत्यसदेव ग्रुप ऑफ कालेज के चेयरमैन डॉ. सानंद सिंह और सीएमडी डॉ. आनंद सिंह ने अपने धर्मपत्नीट और माता के साथ नवरात्र के नवमी के दिन नौ कन्यारओ का पांव पखार कर विधिविधान से पूजा-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। सोमवार की सुबह नवमी पर डॉ. सानंद सिंह ने कन्यार पूजन कर मां शक्ति की अराधना की, मां दुर्गा के नौ स्वोरूपो की प्रतीक नौ कुंवारी कन्याओ के पांव पखारे और चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया, दक्षिंना और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सत्यओदेव ग्रुप के ट्रस्टीा मां सावित्री सिंह, सुमन सिंह, डॉ. प्रीति सिंह एवं कालेज परिवार के लोग उपस्थित रहें।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..