Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज, गाजीपुर के एमए व बीए में परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 27 अक्‍टूबर

स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज, गाजीपुर के एमए व बीए में परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 27 अक्‍टूबर

गाजीपुर। स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज, गाजीपुर के प्राचार्य प्रो. डॉ. वी के राय ने एक प्रेस-विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध जनपद के महाविद्यालयों के स्नातक तथा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तीथि 27 अक्तूबर, 2023  नियत की गई है. प्रो. राय ने सूचित किया है कि संबंधित कक्षाओं के छात्र छात्राएं अपने परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन सबमिट कर उसकी एक हार्ड-कॉपी महाविद्यालय कार्यालय में दिनांक- 27 अक्तूबर तक अवश्य जमा कर दें। विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने अबतक स्नातक तथा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश नहीं लिया है, वे विलंबतम दिनांक- 20 अक्टूबर तक प्रवेश ले लें तथा निर्धारित तिथि तक अपने परीक्षा फॉर्म जमा कर दें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …