Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नई शिक्षा नीति भारत को बनायेगा विश्‍वगुरू- उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा

नई शिक्षा नीति भारत को बनायेगा विश्‍वगुरू- उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा

गाजीपुर। उत्थान फाउंडेशन ट्रस्ट, बयेपुर देवकली के प्रांगण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर “एकात्म मानववाद से विकसित भारत की ओर” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में जनसंघ के पुराधाओं का सम्मान करते जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी। इस अवसर पर उन्होंने ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे वनवासी समाज के बच्चों को भी सम्मानित किया जिन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।जनसंघ के जमाने से बाल्मीकि सिंह,मारकंडेय सिंह,राम अवध सिंह, विरेन्द्र सिंह, सुदामा राम विश्वकर्मा, शिवपूजन गुप्ता,रमायन गुप्ता सिंह सहित 51 लोगों को सम्मानित किया गया।मनोज सिन्हा जी ने कहा कि संकल्प से शक्ति प्राप्त होती है जो समाज के लिए सामर्थ्य पैदा करती है। उन्होंने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों से समाज के बहुत से जंजीरों को तोडा गया लेकिन समाज की चेतना में आज भी बहुत सी जंजीर पड़ी है। उन्होंने कहा कि आज भारत के संस्कृति के पुनर्जागरण का काल प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने कहा कि प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक में नयी शिक्षा नीति को अगर सही ढंग से लागू कर दिया तो भारत पुनः विश्व गुरु और सोने की चिड़िया बन सकता है। उन्होंने कहा कि भारत के आज का नेतृत्व पिछे की ओर नहीं बल्कि भविष्य की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि देश में आज के जैसा आत्मविश्वास कभी नहीं देखा गया था,एक नयी कोशिश प्रारम्भ हुई है देश का सम्मान हर जगह हर देश में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर गुलामी की मानसिकता थी उन्हें एक एक कर तोड़ने की कोशिश हुई है जिससे देश की बुनियाद मजबूत हुई है।विश्व को एक नया नेतृत्व भारत ने प्रदान किया है उन्होंने कहा कि भारत के भविष्य को संवारने तथा मजबूत करने की सोच पं दीनदयाल उपाध्याय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्‍होने कहा कि मूल्‍यो की नींच मजबूत हो तो विकास होने में देर नही लगेगा, हम भारत के सांस्‍कृतिक पुर्नजागरण कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है, जो राष्‍ट्र अपने पुरूषार्थ पर विश्‍वास नही करता है उसका अस्तित्‍व समाप्‍त हो जाता है। भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनें इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा का स्‍वागत उत्‍थान फाउण्‍डेशन के पदाधिकारियो ने माल्‍यापर्ण कर किया जिसके बाद गणेश वंदना और स्‍वागत गीत का कार्यक्रम सम्‍पन्‍न हुआ। उत्‍थान फाउण्‍डेशन के सह सचिव विजय श्रीवास्‍तव ने संस्‍थान का लेखा-जोखा प्रस्‍तुत किया, कार्यक्रम का संचालन संस्‍थापक सचिव ई. संजीव गुप्‍ता और अध्‍यक्षता उत्‍थान के अध्‍यक्ष सचितानंद राय(चाचा) ने किया। वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता रणजीत सिंह, भाजपा अध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय, पुर्व विधायक सुनिता सिंह, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता,संकठा मिश्रा, रमेश सिंह पप्पू, सरिता अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता,विश्व प्रकाश अकेला, शैलेश राम, अमरेश गुप्ता, अच्छेलाल गुप्ता, शोभनाथ यादव, नीतीश दूबे आदि मौजूद रहे।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 गाजीपुर के एक मुश्‍त समाधान योजना की बढाई गयी अवधि

गाजीपुर! उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 के माध्यम से संचालित योजनान्तर्गत वितरित …