गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के आदेश के क्रम में जनपद गाजीपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान व वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर गाजीपुर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 04.09.2023 को स्वाट/सर्विलांस टीम व प्र0नि0 तेज बहादुर सिंह,मय टीम कोतवाली के दिनांक 01.09.2023 को चार पहिया वाहन स्कार्पियो पर जमानिया मोड़ रौजा पेट्रोल पम्प के सामने वाली गैराज के पास ताबड़ तोड़ अंधाधुन फायरिंग करने वाले गिरोह के 03 नफर वाछित अभियुक्त 1.जगदीश यादव उर्फ सोनू यादव पुत्र केशव यादव निवासी कोडरपुर थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर 2. राजू सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी मेदनीपुर थाना सुहवल गाजीपुर तथा 3. दिव्यांशू यादव पुत्र नन्दू यादव निवासी फूल्लनपुर थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को थाना कोतवाली, गाजीपुर के गौसाबाद स्थित शंकर जी के देवस्थान कुआँ के पास से गिरफ्तार करते हुए पंजीकृत मु0अ0सं0 443/2023 धारा 147/148/149/307/427 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली, गाजीपुर की घटना में प्रयुक्त 01 एक अदद पल्सर मो0सा0, एक अदद बुलेट मो0सा0, एक अदद अपाची मो0सा0, एक अदद पिस्टल .32 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस तथा एक अदद देसी अवैध कट्टा .315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त किया । अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली, गाजीपुर द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगीः-
1- 01 एक अदद पल्सर मो0सा0
2- एक अदद बुलेट मो0सा0
3- एक अदद अपाची मो0सा0
4- एक अदद पिस्टल .32 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस
5- एक अदद देसी अवैध कट्टा .315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..