Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विधिक सेवा प्राधिकारण गाजीपुर के सचिव ने किया जेल का निरीक्षण, बंदियो को अधिकारो के बारे में दी जानकारी

विधिक सेवा प्राधिकारण गाजीपुर के सचिव ने किया जेल का निरीक्षण, बंदियो को अधिकारो के बारे में दी जानकारी

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिला कारागार, गाजीपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के पूर्णकालिक सचिव, दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, द्वारा जेल का निरीक्षण किया। बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।    जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 960 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 829 पुरूष, 51 महिला के साथ 08 बच्चा निरूद्ध है व 80 अल्पवयस्क है। सुबह का नाश्ता-चना, चाय व दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, नेनुआ) तथा शाम का भोजन-रोटी, चावल, चना की दाल सब्जी (आलू, लौकी)। सचिव द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया। सचिव महोदय ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कारापाल रविन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …