Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / तीन माह से वेतन नही मिलने पर संविदाकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

तीन माह से वेतन नही मिलने पर संविदाकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर। टाउन में कार्यरत संविदाकर्मियों का तीन माह से वेतन नही मिलने को लेकर शनिवार को शहर के आमघाट स्थित अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खंड द्वितीय को ज्ञापन सौंपा। जिसमें संविदाकर्मियों के वेतन का भुगतान मेसर्स भारत इंटरप्राईजेज प्रयागराज द्वारा कराने की मांग किया। वही जिला संरक्षक सुदर्शन सिंह ने बताया कि संविदा कर्मी एवम मीटर रीडर अपने परिवार का पालन पोषण करने में असमर्थ एवं लाचार है। जिससे भूखमरी के कगार पर आ गये है। भुगतान नही किया जाता है तो समस्त संविदाकर्मी 21 अगस्त को सुबह 10 बजे से कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस मौके पर बद्री प्रसाद, जीखन यादव, प्यारेलाल यादव, अमरेश यादव, रितूराज, भोला राम, सदर्शन, मंजीत कुशवाहा, शमशेर, कमलेश कुमार बिंद, रामअवध यादव, बृजेश कुमार, मुन्ना, यशवंत कुमार, अमित सिंह उपेन्द्र यादव अमरजीत, सर्वेश यादव आदि सविंदाकर्मी मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …