गाजीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के टेम्पू चालक की मौत करंट की चपेट में आने से हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आसिफ खान पुत्र मेराज खां का शव नहर के बगल में स्थित झोपड़ी में मिला। शव मिलते ही पूरे क्षेत्र में हलचल मच गया। परिजनों ने बताया कि आसिफ कल किसी से मिलने के लिए गया था जो वापस घर नही आया। मोबाइल पर रिंग बज रहा था लेकिन उठ नही रहा था। आज सुबह उसकी लाश नहर के बगल में स्थित झोपड़ी में मिला। एसओ दिलदारनगर ने बताया कि परिजनों के तहरीर दिया है कि आसिफ की मौत करंट की चपेट में आने से हो गयी है। तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन
गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..