Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाज़ीपुर के चित्रकार डॉ. राजीव गुप्ता को मिला ‘भारत विभूषण’ अवॉर्ड

गाज़ीपुर के चित्रकार डॉ. राजीव गुप्ता को मिला ‘भारत विभूषण’ अवॉर्ड

गाजीपुर। चित्रकला के क्षेत्र में उभरते युवा चित्रकार व कला शिक्षक राजीव कुमार गुप्ता को नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड (भारत) की ओर से वर्ष 2023 का “भारत विभूषण” अवॉर्ड प्रदान किया गया है। यह सम्मान प्रत्येक वर्ष पूरे भारत में सभी क्षेत्रों से चयनित 30 विशिष्ट विभूतियों को प्रदान किया जाता है। यह सम्मान राजीव गुप्ता को चित्रकला के क्षेत्र में विशिष्टता के लिए मिला है। डॉ. राजीव गुप्ता ने अपना यह पुरस्कार अपने कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह (स्मृति शेष) को समर्पित किया है। इन्होंने बताया कि आज ये जो कुछ भी उपलब्धियों को हासिल कर रहे हैं उन सब के पीछे इनके कला गुरु के कुशल मार्गदर्शन का ही प्रतिफल है। इस पुरस्कार की घोषणा मार्च में ही हो गई थी, जिसका स्मृति चिन्ह, गोल्ड मैडल व प्रशस्ति पत्र दो दिन पूर्व डाक के द्वारा मिला है। जिसको अपने विद्यालय के संस्थापक माननीय जगदीश सिंह कुशवाहा (पूर्व सांसद) के हाथों पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रबंधनक- राजेश कुशवाहा ने बताया कि यह उपलब्धि राजीव जी के साथ-साथ इस विद्यालय और अपने गाज़ीपुर जिले की एक बड़ी उपलब्धि है। चित्रकार राजीव गाज़ीपुर जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एम. जे. आर. पी. पब्लिक स्कूल, गाज़ीपुर में कला शिक्षक व सम्भावना कला मंच, गाज़ीपुर के सह-संयोजक के रूप में कार्यरत हैं। इनके पढ़ाये हुए छात्र आज विश्व के प्रतिष्ठित संस्थान- निफ्ट, शांतिनिकेतन, बी. एच. यू., लखनऊ, इलाहाबाद आदि विश्वविद्यालयों में कला की आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से दिया जाने वाला यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत विभूषण” उत्तर प्रदेश के अपने इस क्षेत्र में पहली बार किसी को मिला है। राजीव कुमार गुप्ता मुहम्मदाबाद के प्रसिद्ध व्यवसायी श्री गुलाब चंद गुप्ता के पुत्र हैं, जिनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा मुहम्मदाबाद में, ग्रेजुएशन – बनारस व मास्टर्स की पढ़ाई ग्वालियर से पूर्ण हुई है। इन्होंने अभी हाल ही में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट से फाइन आर्ट में डॉक्टर ऑफ फिलासफी (पी-एच.डी.) की भी उपाधि हासिल किया है। इनके चित्रों की प्रदर्शनी देश के कई नगरों, महानगरों के साथ ही विदेशों में भी प्रदर्शित हो चुकी है। चित्रकार राजीव कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनियों, कार्यशालाओं व संगोष्ठियों में प्रतिभाग कर चुके हैं। जिसमें इसको पहले भी कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं तथा इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। इनके इस उपलब्धि पर एम.जे.आर.पी. स्कूल के संस्थापक माननीय पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा, प्रबंधक- राजेश कुशवाहा, प्रधानाचार्य- सुदर्शन सिंह, उप-प्रधानाचार्य- राकेश पाण्डेय, डॉ. सूर्यनाथ पाण्डेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामायण सिंह यादव, डॉ. संतन कुमार, राजेश गुप्ता, अमरनाथ तिवारी ‘अमर’, संगीता गुप्ता, दिनेश वर्मा, रामजी गिरी, प्रभाकर त्रिपाठी के साथ अन्य कई मित्रगण, नगरवासियों सहित विद्यालय के पूरे शिक्षकों ने बधाई व शुभकामनाएं दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: युवती से छेड़खानी के आरोप में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ छेड़खानी करने के आरोप में …