गाजीपुर। जहूराबाद विधानसभा में अलावलपुर, बरेसर, तिराहीपुर मार्ग का चौड़ीकरण और सुद्ढीकरण का कार्य 45 लाख की लागत से होगा। इस कार्य के लिए क्षेत्रीय जनता अपने लोकसभा सदस्य वीरेंद्र सिंह मस्त को बधाई दे रही है। ज्ञातव्य है कि 2 जून 2021 को बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत अलावलपुर, बरेसर, तिराहीपुर मार्ग को चौड़ीकरण एवं सुद्ढीकरण करने का प्रस्ताव दिया था, सीएम योगी के आदेश पर प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग लखनऊ के मुख्य अभियंता अरबिंद कुमार श्रीवास्तव ने सड़क के स्वीकृति का आदेश दिया। इस सड़क की लंबाई 15.03 किलोमीटर है, इसकी चौड़ाई मध्य से 7 मीटर करना है जिसका कुल लागत 44 करोड़ 90 लाख रूपये है।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..