गाजीपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने नये संसद भवन के उद्घाटन के मुद्दे पर पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि समरथ को नहीं दोष गोसाईं। उन्होने कहा कि विपक्ष को दलित प्रेम केवल चुनाव के समय याद आता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति विपक्ष का प्रेम उस समय क्यों नहीं जागा जब वह चुनाव मैदान में थीं, तब सारे विपक्ष के लोग द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ चुनाव मैदान में सवर्ण प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को उतार दिया। पूरे चुनाव में राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का पुरजोर विरोध किया। विपक्ष का यह प्रेम केवल दिखावा और छलावा है। जब चुनाव नजदीक आता है तब कांग्रेस, सपा सहित सभी विपक्षियों को दलित, कुशवाहा, राजभर, बिंद याद आते हैं और चुनाव समाप्त होने के बाद यह सभी दल इन जातियों को हासिए पर फेंक देते हैं।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
13 जून को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन …