गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के पिपरही ग्राम मे अज्ञात हमलावरों ने रात्रि 10:30 बजे लगभग घर के बाहर चॊकी पर सोये कोटेदार सुबेदार यादव उम्र 50 वर्ष को गोली मारकर फरार हो गये। इलाज के लिए सदर हास्पिटल में भर्ती कराया गया हॆ। जो खतरे से बाहर हॆ। प्राप्त सूचना के अनुसार कोटेदार सुबेदार यादव गर्मी के चलते घर के बाहर वरामदे में चॊकी पर सोये थे। मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी गोली कंधे को पार करते हुए बाहर निकल गयी परन्तु बुरी तरह घायल होने से इलाज के लिए सदर हास्पिटल भेजा गया जहां खतरे से बाहर बताये जा रहे। घटना की सूचना मिलने ही सीओ सहित नंदगंज के थानाध्यक्ष ने मॊके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। अज्ञात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी हॆ। सामाचार लिखे जाने तक यह पता नही चल पाया सुबेदार को क्यों गोली मारी गयी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..