गाजीपुर। निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि जिस तरह से सीएम योगी ने प्रदेश में कानून राज की स्थापना कर प्रदेशवासियों को भयमुक्त किया है और आज बेटियां और महिलाएं सकुशल अपने कालेज और काम पर जा रही हैं। किसी को किसी भी प्रकार का भय नही है। प्रदेश में नारी सशक्तिकरण के दिशा में जो कार्य हुआ है वह इतिहासिक है जिसके चलते आज सभी वर्गो की महिलाओं की आस्था भाजपा में बढ़ी है। निकाय चुनाव में सबसे ज्यादा वोट महिलाओं का भाजपा को मिला है। उन्होने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, अविनाश जायसवाल, जयप्रकाश, सुशीला सोनकर को जीत की बधाई दी है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..