गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 23.04.2023 को ईदगाह के पास वहद ग्राम फतेहपुर अटवां के पास से उ0नि0 अनूप यादव मय हमराह हे0का0 पवन कुमार बिन्द , हे0का0 सच्चिदानन्द कुमार ,का0 धर्मेन्द्र कुमार , का0 उदय नारायण द्वारा रात्रि गश्त के दौरान अभियुक्त हरिकेश तिवारी पुत्र स्व0 संग्राम तिवारी निवासी टोडार थाना कासिमाबाद जिला गाजीपुर को 01 किलो 650 ग्राम नाजायज गाजा के साथ कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए समय 23.55 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..