Breaking News
Home / अपराध / जेसीबी की चपेट में आने से दादा-नाती की मौत

जेसीबी की चपेट में आने से दादा-नाती की मौत

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के हरखुपर गांव में सोमवार की सुबह जेसीबी की चपेट में आने से दादा-नाती की मौत हो गयी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार हरखपुर निवासी शंकर बिंद 55 वर्ष अपने कच्‍चे मकान को तोड़वाने के लिए जेसीबी मंगवाया थे। सुबह मकान तोड़ने के लिए जेसीबी पहुंची। कार्य देखने के लिए शंकर बिंद अपने छह वर्ष के नाती अंकित को लेकर बैठे थे कि अचानक जेसीबी का चालक जेसीबी को बैक कर रहा था तभी दादा-नाती चपेट में आ गये और दोनों की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी और शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र नंदलाल बिंद के तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …