Breaking News
Home / अपराध / आंधी में झोपड़ी गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

आंधी में झोपड़ी गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआंव (बेरासो) में आंधी पानी में झोपड़ी गिरने एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम करीब छह बजे तेज़ आंधी व पानी को देखते हुए स्थानीय गांव निवासी दीपक मिश्रा (20) पुत्र अनुप मिश्रा प्यारे प्रजापति के झोपड़ी में छिप गया। तेज आंधी से झोपड़ी गिर गयी, जिससे झोपड़ी में दबकर युवक की मौत हो गई। यह जानकारी ग्राम प्रधान अंकेश कुमार सिंह सोनू ने देते हुए बताया कि यह मेरे ग्राम सभा में बहुत दुःखद घटना हुई है। मृतक का परिवार काफी गरीब है मृतक के पिता किसानी करके किसी तरह परिवार का जीवन यापन करते हैं। मृतक चार बहनों में अकेला सबसे छोटा भाई था। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रशांत चौधरी ने बताया कि कल शाम को ग्राम प्रधान द्वारा सूचना दिया गया था,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …