गाजीपुर। निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन नगरपालिका गाजीपुर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल व नगर पंचायत जंगीपुर के अध्यक्ष पद के लिए विजय लक्ष्मी ने नामांकन दाखिल किया। प्रात: 10 बजे करीब भाजपा कार्यालय से जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में नामांकन जुलूस निकला। कचहरी पहुंचकर एसडीएम कोर्ट में सरिता अग्रवाल और विजय लक्ष्मी ने नामांकन दाखिल किया। सरिता अग्रवाल ने नमांकान दाखिल करने के बाद पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि भाजपा अपने विकास कार्य, पारदर्शीता के चलते नगरपालिका गाजीपुर की जनता की लगातार 25 वर्षों से सेवा कर रही है। हमने अपने कार्यकाल में नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का हर संभव प्रयास किया है। हमने चुनाव में किये गये हर वादे को पूरा किया है। हाउस टैक्स को आधा कर जनता के लिए सुविधा उपलब्ध करायी है। नामांमन के समय जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, एमएलसी चंचल सिंह, कृष्णबिहारी राय, सुनील उपाध्याय, सुरेश बिंद, साधना राय, रामनरेश कुशवाहा, सुनील गुप्ता, अजय कुशवाहा आदि लोग उपस्थित थे।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..