Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सपाइयों ने दी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती पर श्रद्धांजलि

सपाइयों ने दी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती पर श्रद्धांजलि

गाजीपुर। देश के महान समाजवादी नेता, पूर्व प्रधानमंत्री,यूवा तुर्क के नाम से देश की राजनीति में विख्यात , भारतीय राजनीति के फक्कड़ कबीर एवं सामाजिक एवं वैचारिक क्रांति के अग्रदूत स्व.चन्द्रशेखर जी की 96वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित किया और उनके बताए रास्ते पर चल कर देश की सत्ता पर काबिज साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने एवं देश‌ के धर्मनिरपेक्ष स्वरुप की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक ऐसे यूवा तुर्क नेता थे जिन्होंने दृढ़ता, ईमानदारी और साहस के साथ निहित स्वार्थ‌के खिलाफ लड़ाई लड़ी‌।  वह हमेशा व्यक्तिगत और सत्ता की राजनीति के खिलाफ रहे, उन्होंने हमेशा वैचारिक लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक परिवर्तन की राजनीति का समर्थन किया। वह साहस और सत्य के प्रतीक थे, उनके मन में देश के गरीबों, शोषितों और पीड़ितों के लिए गहरी पीड़ा थी जिसकी झलक उनके उद्बबोधन के दौरान अक्सर दिखती‌ थी । उन्होंने देशवासियों से मिलने एवं उनकी प्रमुख समस्याओं को समझने के लिए कन्याकुमारी से नई दिल्ली तक 4260 किलोमीटर की पदयात्रा की थी । वह  आजीवन साम्प्रदायिक ताकतों की मुखालफत करते रहे । वह बेबाक वक्ता थे, वह गुप्त से गुप्त बात भी सार्वजनिक कर दिया करते थे,उनका मानना था कि नेता की हर बात को जनता को जानना चाहिए क्योंकि नेता जनता की नुमाइंदगी करता है। इस अवसर पर पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, मदन सिंह यादव, निजामुद्दीन खां,अरुण कुमार श्रीवास्तव, अशोक अग्रहरि, विजय शंकर यादव, राजेश कुमार यादव, चन्द्रिका यादव, रामाशीष यादव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू यादव,सदानंद यादव, पप्पू यादव, नगीना यादव आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …