Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / साहित्‍य उन्‍नयन मंच काव्‍य गोष्‍ठी कहाँ से ले आई धनिया तोहरा के कंगना….

साहित्‍य उन्‍नयन मंच काव्‍य गोष्‍ठी कहाँ से ले आई धनिया तोहरा के कंगना….

गाजीपुर। रामलोचन इंटर कॉलेज, गोला धारिकला में साहित्य उन्नयन मंच द्वारा आयोजित काव्य गोष्‍ठी में मूर्धन्य कवियों ने अपनी रचना पाठ से श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध किया। काव्य गोश्ठी का संचालन करते हुए कवि दिलीप कुमार चौहान ‘बाग़ी’ ने कहा – गैस भईल महंगा पेट्रोल भईल महंगा, कहाँ से ले आई धनिया तोहरा के कँगना। वरिष्ठ कवि धर्मदेव सिंह यादव ने चैता – अमवा पर बोलले कोयलिया सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यकर्म के संयोजक कवि कृष्णानंद दुबे गोपाल ने बेटी पर अपनी रचना प्रस्तुत की। वरिष्ठ कवि कामेश्वर द्विवेदी ने वसंत पर एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया। वही डॉक्टर बालेश्वर बिक्रम ने शब्द ब्रह्म राम की महिमा बताते हुए कहा कि किसी सोते से फूटा है राम, किसी खोते में सोया है राम। व्यंगकार आशुतोष श्रीवास्तव ने बाज़ार की ब्रांडेड वस्तुओं को घरेलू परंपरा से जोड़ते हुए करार व्यंग किया। युवा कवि यशवंत यादव ने अपनी रचना के माध्यम से गाजीपुर को बलिदानी धरती बताया। युवा गज़लकार दिलीप ने कहा कि मैं खेत में गज़ल बोता हूँ। साहित्य उन्नयन मंच के इस प्रथम काव्य गोष्ठी के अवसर पर धर्मदेव यादव ‘धर्मेश’ की एक ही साथ कुल पाँच काव्य संकलनों को लोकार्पण हुआ। कार्यकर्म के मुख्य अतिथि महिला महाविद्याल में हिंदी के प्रवक्ता डॉ. निरंजन यादव ने कहा कि  साहित्य उन्नयन मंच का यह प्रथम काव्य गोष्ठी पूर्ण रूप से सफल रहा। महत्वपूर्ण बात यह है कि श्री धर्मदेव यादव की एक ही साथ पांच-पांच काव्य कृतियों का लोकार्पण हुआ। कार्यकर्म के अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्री दलसिंगार बिंद ने किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक, व्यवस्थापक, छात्र- छात्राओं सहित गांव के वरिष्ट जन भी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: मारपीट के मामले में कोर्ट ने सुनाई छह लोगो को चार वर्ष की कैद की सजा

गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो प्रथम राकेश कुमार सप्तम की अदालत ने शनिवार को …