Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गायत्री परिवार के महायज्ञ में 108 कुंडों में दी गई वैदिक मंत्रोच्‍चारण के बीच यज्ञ आहुति

गायत्री परिवार के महायज्ञ में 108 कुंडों में दी गई वैदिक मंत्रोच्‍चारण के बीच यज्ञ आहुति

गाजीपुर। गायत्री परिवार के सौजन्य से रामलीला मैदान लंका गाजीपुर में चलने वाले 108 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन प्रातः 6:00 बजे से सामूहिक जप एवं ध्यान प्रज्ञा योग प्रारंभ हुआ| नगर वासियों ने यज्ञ पंडाल में 1 घंटे तक प्रातः स्वास्थ्य लाभ लिए| तत्पश्चात प्रातः 9:00 बजे से देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ प्रारंभ हुआ| शांतिकुंज हरिद्वार की केंद्रीय टोली ने संगीतमय ढंग से वैदिक मंत्रोचार से देव पूजन कराया| 108 कुंड पर बैठे हुए पीत वस्त्र धारी माताओं एवं धोती कुर्ता परिधान में बैठे हुए भाइयों ने पूरे आध्यात्मिक अनुशासन से यज्ञ भगवान को आहुतियां समर्पित किए| यज्ञ के इस महान कार्यक्रम को संगीतमय टोली ने लयबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं के मनो भूमि को आध्यात्मिकता से परिष्कृत करते हुए गति दिए| गायत्री यज्ञ में श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के साथ हवन कुंड में आहुतियां समर्पित की| इस दौरान यज्ञ स्थली वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंज उठा |यज्ञ में आहुति प्रदान करने के लिए उत्साहित श्रद्धालुओं से यज्ञ पंडाल खचाखच भरा होने से यज्ञ को तीन पारियों में कराना पड़ा| शांतिकुंज हरिद्वार से आए हुए अंतरराष्ट्रीय विद्वान कथावाचक एवं केंद्रीय टोली नायक पंडित श्याम बिहारी दुबे जी ने यज्ञ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “यज्ञ दर्शन- व्यक्तिगत जीवन में चरित्र निष्ठा और लोक व्यवहार में समाज निष्ठा के आदर्श को अपनाए जाने को प्रेरणा देता है | व्यक्ति और समाज की सर्वतोमुखी प्रगति और सुख शांति का यही एक मार्ग है| आज जब वायु प्रदूषण की समस्या विश्व संकट का रूप धारण करती जा रही है, तो परिशोधन के प्रमुख अस्त्र यज्ञ को फिर से प्रखर बनाना होगा| रोग कीटाणु को मारने की जितनी शक्ति यज्ञ ऊर्जा में है, उतनी सरल, व्यापक और आसान पद्धति अभी तक नहीं खोजी जा सकी है| टोली नायक पंडित दुबे के साथ युग संगीत गायक- हरिप्रसाद चौरसिया, तबला वादक- मनीष साहू एवं म्यूजिशियंस -प्रशांत यादव ने अपने वाद्य यंत्रों से कार्यक्रम को स्वस्थ गति प्रदान की| यज्ञ कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्कार -विद्यारंभ संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार, दीक्षा संस्कार, पुंसवन संस्कार निशुल्क कराए गए |यज्ञ के समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद देकर विदाई की गई| सायं कालीन 2:00 बजे से मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह ने संस्कारवान पीढ़ी का निर्माण विषय पर कार्यकर्ता गोष्ठी की गई| तथा सायं 5:00 बजे से युग संगीत प्रवचन भी संगीतमय टोली के द्वारा माताओं- बहनों को सुनाया गया| कथा श्रवण में भारी-भरकम भीड़ जुटी रही| इस क्रम में 20 मार्च को प्रातः यज्ञ हवन एवं विविध संस्कार निशुल्क संपन्न कराए जाएंगे| सायं 4:00 बजे से विराट युवा उत्कर्ष महोत्सव का आयोजन युवा चेतना को जागृत करने के लिए किया जाएगा| जिस के मुख्य अतिथि देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या का 8 जनपद के युवाओं का उद्बोधन होगा| तत्पश्चात युवा उत्कर्ष दीप महायज्ञ का भी आयोजन होगा| यह जानकारी गायत्री परिवार के जिला मीडिया प्रभारी विद्यासागर उपाध्याय ने दी है| कार्यक्रम को सफल बनाने में बल्लभ दास अग्रवाल, रामकिशोर राय, लवहर सिंह यादव, क्षितिज श्रीवास्तव, मिथिलेश उपाध्याय ,प्रेम तारा तिवारी ,अनिल सिंह, राहुल सिंह, कामता प्रसाद जी, संजय तिवारी, माधुरी सिंह मनोज जायसवाल, रविंद्र शास्त्री, शिवम राय आदि रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

तीसरे चरण का चुनाव कराने के लिए पुलिस बल को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाजीपुर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत तृतीय …