Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / धूमधाम से मना नेता अरुण सिंह का जन्‍मदिन, शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने दी दीघार्यु होने का आशीर्वाद  

धूमधाम से मना नेता अरुण सिंह का जन्‍मदिन, शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने दी दीघार्यु होने का आशीर्वाद  

गाजीपुर। सर्वदलीय एकता संघर्ष समिति के संरक्षक नेता अरुण सिंह का जन्‍मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों ने उनसे मिलकर उन्‍हे जनमदिन की बधाई दी। सैकड़ों की तादात में महिला टीम ने भी उन्‍हे दीघार्यु होने का आशीर्वाद दिया। आज सुबह नेता अरुण सिंह हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद अपने आवास पर सैकड़ों शुभचिंतकों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर गरीबों में मिष्‍ठान, फल और वस्‍त्र बांटे गये। इस अवसर पर अरुण सिंह ने कहा कि मैंने अपना पूरा जीवन असहायों व बेसहारों को इंसाफ दिलाने में लगा दिया है। इस नेकी कार्य का हमें खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। कुछ लोग अपने मकसद में सफल न होने पर हमारी जान लेने पर तुले हुए हैं। उनके षड़यंत्रों के चलते हमें जेल भी जाना पड़ा लेकिन आम जनता के अशीर्वाद से हमारे विरोधियों के मंसूबे विफल हो गये और मैं फिर जनता की सेवा में तत्‍पर हूं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …