गाजीपुर। मुख्य ‘अभियन्ता वितरण क्षेत्र वाराणासी अनूप कुमार द्वारा गाजीपुर का दौरा किया गया। विद्युत वितरण मण्डल गाजीपुर कार्यालय में अधिशाषी अभियन्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर उनको माह फरवरी और मार्च माह में वार्षिक राजस्व लक्ष्य को पूरा करने हेतु निर्देशित किया। तदोपरान्त समस्त अधिशाषी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी एवं अवर अभियन्ताओं के साथ पंचायत भवन में बैठक की गई। जिसमें समस्त अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंताओ के साथ पंचायत भवन में बैठक की गयी। जिसमें समस्त अधिकारियो से राजस्व वसूली, के.वाई.सी. विधुत विच्छेदन एवं नेवर पेड के प्रतिदिन के लक्ष्य दिये गये। अगामी ग्रीष्म ऋृतु में परिवर्तको का रखरखाव एवं विद्युत उपकेंद्रो को दुरूस्त करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में राकेश मोहन अधीक्षण अभियंता, मनीष निषाद, संजय सिंह, आशिष चौहान एवं हेमंद कुमार अधिशासी अभियंता समस्त उपखंड अधिकारी एवं समस्त अवर अभियंताओ ने प्रतिभाग किया। लक्ष्य पूरा न होने पर कठोर कार्यवाही करने हेतु चेतावनी भी दी गयी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..